लखनऊ (सं)। राजधानी लखनऊ का दिल कहे जाने वाले हजरतगंज स्थित एचपीसीएल के पेट्रोल पर द आर्गेनिक डिलाइट के पहले आउटलेट का उद्घाटन आईपीएस अनीस अंसारी ने किया। एचपीसीएल के सहयोग से खुले इस आउटलेट की खास बात यह है कि यहां पर मिलने वाले बेकरी आइटम में पॉम ऑयल का उपयोग नहीं किया गया है। उत्पादों को बनाने में बटर का इस्तेमाल किया गया है। इस मौके पर अनीस अंसारी ने कहा कि आज कल लोग खानपान में फास्टफूड को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। जबकि फास्ट फूड ही लोगों को गम्भीर बीमारियों की चपेट में ला रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को आर्गेनिक फूड को अपने खानपान में शामिल करना चाहिए। जिससे उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहे। अनीस अंसारी ने कहा कि ऑर्गेनिक फूड में रासायनिक कीटनाशकों, उर्वरकों, आनुवंशिक रूप से संशोधित जीवों और सिंथेटिक हार्मोन/एंटीबायोटिक्स का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। बल्कि प्राकृतिक तरीकों, जैविक खाद और मिट्टी के स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जाता है, जिससे यह पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है। आउटलेट के उद्घाटन में लोगों में काफी उत्साह देखने का मिला। समारोह में मौजूद एचपीसीएल के चीफ रीजनल मैनेजर विवेक कुमार सिंह ने बताया कि पेट्रोल पम्प पर आने वाले लोगों को रिफ्रेशमेंट के लिए इस तरह के आउट लेट खोले जा रहे है। लखनऊ डिवीजन में अब तक 12 आउटलेट खुल चुके हैं। जो हैप्पी शॉप के नाम से है। द आर्गेनिक डिलाइट के नाम से यह पहला आउटलेट है। शहर में द आर्गेनिक डिलाइट के तीन से चार आउटलेट अभी और खोले जाएंगे। विवेक ने बताया कि हाइवे पर इस तरह के आउट लेट खोले जा रहे हैं जिससे पेट्रोल पम्प पर आने वाले लोगों रिफ्रेशमेंट मिल सके। लोगों को शिकायत रहती थी कि पेट्रोल पम्प पर खाने पीने की अच्छी सुविधा नहीं मिलती है। उन्होंने बताया कि यहां मिलने वाले उत्पाद पूरी तरह से प्योर हैं। आउटलेट के प्रबंधक ऑन रिजवी ने बताया कि हमारे आउटलेट के उत्पाद बहुत ही साफ-सफाई से तैयार किए जाते हैं। रेट भी बहुत मुनासिब हैं। उन्होंने बताया कि आउट लेट में अलमण्ड बिस्कुट, पिस्तानु बिस्कुट, फ्रेंच हार्ट, कोकोनट कुकीज, सॉस, पिज्जा, सैंड विच, पनीर चिकन, चिकन पिज्जा, वेज पिज्जा, पेस्टी, बंद बटर, बेसन नॉन खटाई सहित अन्य बेकरी आइटम उपलब्ध हैं। ऑन ने बताया कि सारे उत्पाद बटर में तैयार किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि हम लोग ऑडर पर भी सारे आइटम रिजनेबल रेट पर तैयार करते हैं।



