दिल्ली के भीतर वाहनों के दबाव को कम करने और प्रदूषण पर लगाम लगाने के मकसद से बनाई जा रही दिल्ली की तीसरी रिंग रोड का काम लगभग पूरा हो चुका है। सरकार ने इस पर दिसंबर से वाहनों को दौड़ाने की तैयारी पूरी कर ली है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डी.डी.ए.) की इस महत्वपूर्ण अर्बन एक्सटेंशन रोड की प्रगति का जायजा लेने के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और इस पर यातायात के संचालन की तैयारियों का जायजा लिया है।



