पटना: एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 10 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी जान ले ली गई। इस घटना के बाद लोग सड़कों पर उतर आए, टायर जलाए और मनेर थाने के बाहर जमकर हंगामा किया। बिहार पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पूरी घटना ने बिहार में कानून व्यवस्था और इंसाफ की मांग को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
शुक्रवार को सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि बच्ची को लेकर गिरफ्तार भोला राय का आचरण पूर्व से ही काफी संदिग्ध था। घटना के एक दिन पूर्व भी भोला राय ने बच्ची को अमरूद का लालच देकर उसके साथ छेड़खानी की थी। यह पूरी घटना बगीचे में ही लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई थी। दूसरे दिन आरोपित भोला राय ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर शव को अमरूद के पेड़ में लटका दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया।
घटना से आक्रोशित लोगों ने कार्रवाई की मांग करते हुए शुक्रवार की सुबह सड़क जामकर हंगामा किया। आक्रोशित लोग इस जघन्य घटना को अंजाम देने वाले को सौंपने और खुद ही इंसाफ करने की मांग पर अड़े थे।
बच्ची 25 अगस्त को भी जलावन के लिए लकड़ी लाने गई तो गिरफ्तार आरोपित ने उसे नमकीन खिलाया गया था और कोल्ड ड्रिंक भी पिलाया था। बच्ची उसके मंसूबे को भांप नहीं सकी। 26 अगस्त को बगीचे में जलावन के लकड़ी लाने लगभग एक बजे घर से निकली थी।
लकड़ी का एक बंडल लेकर आई और दूसरी बार दादी से यह कह कर गई कि और भी वहां लकड़ी चुनकर रखी हुई है और वहां उठाने वाले लोग मौजूद हैं। इसके बाद से वह लापता हो गई।
26 अगस्त की रात उसकी दादी एवं अन्य ने उसे खोजा। 27