Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
spot_img

ताकत हमेशा ऊंची आवाज़ में नहीं होती – मानसी जोशी रॉय

यूपी। आगामी षो ‘लक्ष्मी निवास’ में मानसी जोशी रॉय लक्ष्मी के किरदार में नजर आयेंगी। एक खास बातचीत में मानसी ने बताया कि सादगी से भरे इस किरदार को निभाना उनके लिए कितना खास है और कैसे लक्ष्मी के जरिए वह खामोशी, त्याग और बिना शर्त प्यार की ताकत को सामने लाती हैं। उनके किरदार को लेकर मानसी जोषी रॉय से हुई बातचीत के मुख्य अंष–

‘लक्ष्मी निवास’ में ऐसा क्या है जो इसे खास बनाता है?

लक्ष्मी निवास’ लक्ष्मी और श्रीनिवास की कहानी है, जो एक मिडिल क्लास दंपति हैं और पिछले 35 साल से किराए के घर में रह रहे हैं। अब जब रिटायरमेंट करीब है, तो वे अपने उस सपने को पूरा करना चाहते हैं, जो हर आम परिवार का होता है, यानी अपना खुद का घर। ये कहानी हर भारतीय परिवार से जुड़ती है, जहां पैसों की परेशानियां, परिवार की जिम्मेदारियां और आपसी प्यार साथ चलते हैं।

दर्शक ‘लक्ष्मी निवास’ से क्या उम्मीद कर सकते हैं?

दर्शकों को एक ऐसी कहानी देखने को मिलेगी जो बिल्कुल घर जैसी लगेगी, अपनी सी, दिल को छूने वाली और भावनाओं से भरी हुई। ‘लक्ष्मी निवास’ सिर्फ एक घर के सपने की बात नहीं करता, बल्कि परिवार के रिश्तों, आपसी समझ और हार न मानने वाले जज्बे को सामने लाता है।

आपको क्यों लगता है कि ‘लक्ष्मी निवास’ हर पीढ़ी से जुड़ पाएगा?

इस शो में हर कोई खुद को पहचान लेगा। अपना कुछ बनाने का गर्व, साथ बैठकर खाने की गर्माहट और वो प्यार जो वक्त के साथ और गहरा होता जाता है, ये सब हर उम्र के जज्बात हैं। ‘लक्ष्मी निवास’ याद दिलाता है कि दुनिया कितनी भी बदल जाए, घर और रिश्तों की अहमियत हमेशा बनी रहती है।

 आप खुद काफी मॉडर्न और खुलकर बोलने वाली हैं। लक्ष्मी जैसे किरदार में ढलना कितना चुनौतीपूर्ण रहा – सच कहूं तो लक्ष्मी और मैं काफी अलग हैं। मैं स्वभाव से अपनी बात साफ कहती हूं, जबकि लक्ष्मी शांत है, कम बोलती है और परिवार में गहराई से जुड़ी हुई है। यही फर्क सबसे बड़ी चुनौती था। मुझे अपनी एनर्जी को थोड़ा थामना पड़ा, कम बोलकर ज्यादा महसूस करना पड़ा और छोटे इशारों में भाव ढूंढने पड़े।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें