उन्नाव।थाना गांव में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों, मातृशक्ति एवं युवाओं की सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को जागरूक, संगठित एवं सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना रहा।
कार्यक्रम में संत वक्ता भिंकीपुर के पुजारी ब्रह्मचारी जी महाराज रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने समाज में व्याप्त ऊँच-नीच और भेदभाव पर प्रहार करते हुए समरसता, समानता और सामाजिक एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की वास्तविक शक्ति आपसी एकजुटता और सांस्कृतिक चेतना में निहित है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संजय जी (सह प्रांत प्रचारक, अवध प्रांत) ने समाज को संगठित और जागरूक होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब समाज संगठित होता है, तभी वह राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा कर सकता है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक दायित्वों को समझते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने का आग्रह किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेविका समिति की जिला कार्यवाहीका श्रीमती मनीषा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
भारत माता की आरती की गई।
कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन शिवांश शुक्ल सरस द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को अनुशासित एवं प्रभावशाली ढंग से संचालित किया।
सम्मेलन में मातृशक्ति की विशेष भागीदारी रही तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी प्रेरणादायक बना दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अभय सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, शिवा सिंह , आकाश, मयंक, प्रियंक, ऋतिक,शिवांश, आर्यन, क्रिश, सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया गया।



