Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
spot_img

शिवरात्रि शोभायात्रा को सफल बनाने हेतु हसनगंज में कार्यक्रम, हिन्दू एकता पर जोर

हसनगंज (उन्नाव)। जनपद मुख्यालय पर 15 फरवरी को शिवरात्रि के पावन पर्व पर निकलने वाली वृहद शिवशोभायात्रा को भव्य रूप प्रदान करने के लिए जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसी कड़ी में विशाल शोभा यात्रा समिति उन्नाव द्वारा विकासखंड हसनगंज के टिकैतगंज मजरा शंकरपुर स्थित नागेश्वर बाबा मंदिर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।शिवशोभायात्रा के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में हिन्दुओं को संगठित रहने और जनसंख्या प्रतिशत को ध्यान में रखते हुए एकजुट होने की प्रेरणा दी गई। मुख्य वक्ता चंद्र प्रकाश गुप्ता, जिलाध्यक्ष समरसता मंच विहिप एवं धीरेंद्र प्रताप सिंह, मंडल प्रभारी हिन्दू युवा वाहिनी ने संबोधित करते हुए कहा कि हिन्दू समाज को एकजुट होकर अपनी शक्ति को पहचानना चाहिए।कार्यक्रम में विनोद शर्मा, रेखा शुक्ला, सुरेश मिश्रा, मिलन कुमार अंगद, कमलेश सिंह, विनोद बाबा, राजेंद्र, हरि ओम, दिलीप, अरविंद शुक्ला, विकास सिंह आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन नन्द किशोर ने किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें