लखनऊ।77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय पर्वतीय महासभा द्वारा केंद्रीय कार्यालय परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महासभा के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक आदरणीय श्री पान सिंह भंडारी जी द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया।
इस अवसर पर खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें म्यूजिकल चेयर्स, दौड़ एवं नृत्य प्रतियोगिता प्रमुख रहीं। म्यूजिकल चेयर्स प्रतियोगिता में वरिष्ठ नागरिक श्रीमती माया जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय पर्वतीय महासभा द्वारा मैक्स हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने विभिन्न स्वास्थ्य जांचों के साथ-साथ निःशुल्क दवाओं का लाभ लिया। इस सेवा कार्य की स्थानीय लोगों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुपम सिंह भंडारी जी ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के मूल्यों, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। भारतीय पर्वतीय महासभा समाज सेवा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में निरंतर योगदान देती रहेगी।
इसी क्रम में भारतीय पर्वतीय महासभा की दिल्ली इकाई द्वारा नोएडा में तथा मध्य प्रदेश इकाई द्वारा जबलपुर में भी भव्य ध्वजारोहण एवं मिष्ठान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में संयोजक मोहन सिंह बिष्ट, महासचिव ओम प्रकाश उप्रेती, दिनेश चंद्र उप्रेती, बलवंत सिंह देवड़ी, श्रीमती कमला भंडारी, के.के. चौहान, शौर्य फाउंडेशन के महासचिव विजेंद्र मिश्रा, आशुतोष वर्मा, शोएब जिलानी, दीवान सिंह बिष्ट, किशन सिंह बिष्ट, वीरेंद्र मेहता, देवेंद्र सिंह नेगी, विदिशा नेगी, राजेश कुमार, श्रीमती आशा देवी, श्रीमती नमिता भंडारी, राजेंद्र भंडारी, प्रतीक सिंह बिष्ट सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया।



