(राणा सुधांशू हसनगंज उन्नाव…)
हसनगंज उन्नाव!! हाईकोर्ट के आदेश पर सोमवार को अजगैन-मोहान रोड पर फरहदपुर गांव में सैकड़ों लोगों के अवैध अतिक्रमण को जेसीबी से गिरा दिया गया। रामपुर बुलाकी दास के प्रकाश पुत्र रामजीवन सहित एक दर्जन लोगों की याचिका पर अदालत ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। गाटा संख्या 322 राजस्व अभिलेखों में रास्ते के रूप में दर्ज इस जमीन पर हरनाम खेड़ मजरा रामपुर अखौली के रमाशंकर राठौर पुत्र रामशरूप, रज्जू सैनी, सोहन सैनी पुत्र रामरतन सहित सैकड़ों लोगों ने दुकानें व निर्माण कर रखे थे। नोटिस के बावजूद कार्रवाई न होने पर 29 जनवरी की सुनवाई में जस्टिस सुभाष विद्यार्थी ने नाराजगी जताते हुए एसडीएम हसनगंज को 6 फरवरी को व्यक्तिगत हाजिर होने का आदेश दिया। एसडीएम प्रज्ञा पांडे ने सफाई दी, जिसके बाद नायब तहसीलदार प्रीति सिंह की अगुवाई में सुबह 10 बजे आधा दर्जन राजस्व कर्मी, पीडब्ल्यूडी एई राजेश कुमार, जेई प्रवीण कटियार सहित टीम ने नापजोख की। रमाशंकर राठौर की परचून दुकान, रज्जू सैनी का ट्रांसपोर्ट, विमल सविता, साइकिल दुकान समेत चंद्रपाल विश्वकर्मा, कपिल सिंह, जितेंद्र सिंह, राजा गुप्ता, अनीता गुप्ता, जयपाल सिंह, आनंद सिंह सहित सैकड़ों के अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए गए।याचिकाकर्ता प्रकाश ने बताया कि फरहदपुर में आम मंडी व साप्ताहिक बाजार के दौरान रोड पर जाम लगता था। आसपास दर्जनों स्कूलों के बच्चों को परेशानी होती थी। उनके वकील श्रवन कुमार सिंह की पैरवी पर सुनवाई कई बार टली, लेकिन अंततः कार्रवाई हुई। वहीं उपजिलाधिकारी हसनगंज प्रज्ञा पाण्डेय ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में अवैध निर्माण को गिराया गया। भविष्य में किसी भी तरह के अवैध निर्माण करने पर कार्यवाही की भी चेतावनी दी गयी हैं। अतिक्रमण करने वालो को जल्द से जल्द मलवा हटाने के निर्देश भी दिए गए।



