Sunday, September 27, 2026
No menu items!
spot_img

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक और फर्जी नंबर प्लेट बरामद

फतेहपुर। जनपद में अपराध एवं वाहन चोरी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुल्तानपुर घोष पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल और उस पर लगी फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी खागा के पर्यवेक्षण में थाना सुल्तानपुर घोष पुलिस मंगलवार को कर्मेपुर मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की। युवक ने अपना नाम राम सिंह उर्फ नंगू यादव पुत्र बाबूदेव यादव निवासी ग्राम देवारा, थाना सुल्तानपुर घोष, जनपद फतेहपुर बताया। पुलिस ने जब उससे मोटरसाइकिल के कागजात मांगे तो वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। जांच के दौरान उसके कब्जे से बरामद हीरो स्प्लेंडर आई-स्मार्ट मोटरसाइकिल (यूपी 73 एम 2615) चोरी की निकली। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने बाइक चोरी करने के बाद उसकी पहचान छिपाने के लिए उस पर दूसरी मोटरसाइकिल की फर्जी नंबर प्लेट (यूपी 71 एए 6412) लगा दी थी। पुलिस के अनुसार बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में पहले से मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में एक और मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों और वाहन चोरों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा संदिग्ध वाहनों की नियमित जांच की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें