लखनऊ: नीशू वेलफेयर फाउंडेशन एवं माँ गायत्री जन सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “जनशक्ति सम्मान–2026” समारोह में सुरक्षा, चिकित्सा, शिक्षा, तकनीकी, लोककला, महिला सशक्तिकरण, समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 101 विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
संस्था के अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह एवं गुंजन वर्मा ने बताया कि संस्था निरंतर समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान हेतु विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्य कर रही है। इसी क्रम में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले जनशक्ति सम्मान समारोह के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित कर उनके कार्यों को प्रोत्साहित किया जाता है।
इस वर्ष का समारोह होटल सेलिब्रेशन मैनोर, ओमेक्स, हजरतगंज, लखनऊ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. नीरज सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश) उपस्थित रहे। अति विशिष्ट अतिथियों में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक समाजसेविका, पूर्व विधायक सुरेशचंद्र तिवारी, एमएलसी मुकेश शर्मा, मुकेश बहादुर सिंह, संतोष श्रीवास्तव, मनीष वर्मा एवं समीर शेख शामिल रहे।
संस्था की उपाध्यक्ष रणवीर सिंह एवं रोली जायसवाल ने बताया कि इस वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सामाजिक योगदान देने वाले 101 समाजसेवियों एवं विशिष्ट व्यक्तियों को जनशक्ति सम्मान–2026 से सम्मानित किया गया।
सम्मानित प्रमुख व्यक्तियों में साहित्य के क्षेत्र में डॉ. अखिलेश मिश्रा एवं डॉ. अखिलेश निगम, चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी, डॉ. वैभव सिंह, डॉ. देवाशीष शुक्ला, डॉ. अटल बिहारी वर्मा एवं डॉ. ए.के. श्रीवास्तव, शिक्षा के क्षेत्र में पीयूष सिंह चौहान, मीडिया के क्षेत्र में आत्म प्रकाश मिश्रा एवं देवकीनंदन मिश्रा, उद्यमिता के क्षेत्र में मनीष वर्मा, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में डॉ. अनीता सहगल वसुंधरा, अर्चना सिंह एवं अलका सिंह, अधिवक्ता कल्याण के क्षेत्र में डॉ. शैलेन्द्र शर्मा ‘अटल’ एवं एडवोकेट मीनाक्षी सिंह परिहार, व्यापारी कल्याण के क्षेत्र में संदीप बंसल, समाज सेवा के क्षेत्र में अजय त्रिपाठी ‘मुन्ना’ एवं डॉ. पवन कुमार नेहरा, लोककला के क्षेत्र में डॉ. सरिता श्रीवास्तव एवं सुश्री श्वेता गुप्ता, भोजपुरी अभिनय के क्षेत्र में प्रभुनाथ राय एवं विवेक पांडेय तथा अवधी के क्षेत्र में एडवोकेट विनोद मिश्रा को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त आत्म प्रकाश मिश्रा (प्रोग्राम हेड, दूरदर्शन), अखिलेश मिश्रा (एडिशनल कमिश्नर, इलेक्शन कमिशन), अखिलेश निगम (साहित्यकार एवं पुलिस महानिरीक्षक, सीबीसीआईडी), डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी (विभागाध्यक्ष, रेस्पिरेट्री मेडिसिन, केजीएमयू) तथा मनीष वर्मा (सीएमडी, ड्रीम वर्ल्ड ग्रुप) सहित अनेक गणमान्य समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में हेमू चौरसिया, मोनालिसा, संदीप शुक्ला, अंशुमान सिंह, अमित तिवारी, ठाकुर राम सिंह, सत्य शरण सिंह, नीलम श्रीवास्तव, रोली सिंह, उमा सिंह, एड. अभिनव सिंह, एड. गोविंद कन्नौजिया, एड. शक्ति सिंह, सरसपा तिवारी, एडवोकेट विवेक सिंह, प्रखर सिंह, मुकेश अग्रवाल, सौम्या शुक्ला, अमिताभ शर्मा एवं तृप्ति पांडे सहित टीम एजी फैमिली के सभी सदस्य उपस्थित रहे।



