Thursday, August 13, 2026
No menu items!
spot_img

एसडीएम ने सीएचसी और नगर पंचायत कार्यालय धाता का किया औचक निरीक्षण

खागा / फतेहपुर। उपजिलाधिकारी खागा अश्वनी पांडेय ने बुधवार दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धाता का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम के अचानक अस्पताल पहुंचने से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में हलचल मच गई। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ भर्ती और उपचार के लिए आए मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने मरीजों से दवा वितरण, जांच और उपचार की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने अस्पताल की प्रयोगशाला का निरीक्षण कर वहां होने वाली विभिन्न जांचों और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त की। एसडीएम ने चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजेंद्र कुमार से सीएचसी की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि मरीजों की जांच और उपचार में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मरीजों को समय से आवश्यक जांच और दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर भी जोर दिया। सीएचसी का निरीक्षण करने के बाद उपजिलाधिकारी नगर पंचायत कार्यालय धाता पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी जिले में आयोजित बैठक में शामिल होने के कारण कार्यालय में मौजूद नहीं थे। एसडीएम ने नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सरोज से मुलाकात कर नगर पंचायत के कार्यों और व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, जनसुविधाओं और स्थानीय स्तर पर लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में भी चर्चा की। उपजिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें