Sunday, August 16, 2026
No menu items!
spot_img

कैसरबाग में मुस्लिम मजलिस ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

लखनऊ:ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस के कार्यालय, तकिया पीर जलील, कैसरबाग, लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर मजलिस के राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ नेताओं ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सौहार्द और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

मजलिस के नेताओं ने कहा कि आज देश, विशेषकर उत्तर प्रदेश में कुछ सांप्रदायिक तत्व लगातार सामाजिक और सांप्रदायिक सौहार्द को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन सरकार की ओर से ऐसे तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बढ़ रहे हैं, जो बेहद चिंता का विषय है।

नेताओं ने सरकार से मांग की कि देश के सभी नागरिकों को पूरी सुरक्षा प्रदान की जाए, ताकि हर व्यक्ति न केवल स्वतंत्रता का अनुभव कर सके, बल्कि उसे यह विश्वास भी हो कि वह वास्तव में एक स्वतंत्र भारत का नागरिक है और उसे समान अधिकार एवं सुरक्षा प्राप्त है।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में मजलिस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसी अहमद एडवोकेट, प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद नदीम सिद्दीकी एडवोकेट, मुस्लिम मजलिस के महासचिव मोहम्मद इरफान खान कादरी, वरिष्ठ नेता गयास आलम शेरवानी, नावेद अहमद, मोहम्मद अतीक करम, अब्दुल्ला और आशिक अली सहित अन्य कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें