Saturday, August 22, 2026
No menu items!
spot_img

किसानों की जमीन पर कब्जे के खिलाफ भाकियू अराजनैतिक ने बनाई रणनीति

फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक शुक्रवार को जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं के साथ जमीन पर कब्जे और राजस्व संबंधी मामलों को प्रमुखता से उठाया गया।

बैठक में संगठन ने किसानों की जमीन पर कब्जे की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करने और उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाने की रणनीति बनाई। संगठन ने राजस्व विभाग से भूमि विवाद और अन्य राजस्व मामलों का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण कराने की मांग की।

बैठक में बिजली, नहर और सिंचाई से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा हुई। किसानों को पर्याप्त बिजली और नहरों में पानी उपलब्ध कराने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन लगातार आवाज उठाता रहेगा। जरूरत पड़ने पर गांव स्तर पर किसान पंचायतें आयोजित कर आंदोलन किया जाएगा। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों की समस्याओं का समय से समाधान नहीं हुआ तो संबंधित विभागों के खिलाफ आंदोलनात्मक कदम उठाने को मजबूर होना पड़ेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें