Tuesday, September 22, 2026
No menu items!
spot_img

अनन्या, शताक्षी, शगुन सहित यूपी की छह खिलाड़ी प्री क्वार्टर फाइनल में

लखनऊ,तीसरी वरीय अनन्या, चौथी वरीय शताक्षी व पांचवीं वरीय शगुन सहित उत्तर प्रदेश की सौमित्रा, इरम जैदी, मिराया अग्रवाल, ने 25वीं आरएस सागर मेमोरियल ऑल इंडिया महिला प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में अपने-अपने मुकाबले जीतकर एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। दूसरी ओर मध्य प्रदेश की नव्या ने सातवीं वरीय हरियाणा की दिव्या को 6-4, 6-2 से हराकर उलटफेर किया।

उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट में सोमवार से मुख्य ड्रा के मैचों की शुरुआत हो गई।

एकल के मुख्य ड्रा के पहले दौर में तीसरी वरीय अनन्या ने दिल्ली की समायरा को 6-1, 6-4 से शिकस्त दी। वहीं चौथी वरीय यूपी की शताक्षी ने झारखंड की आकर्ति को आसानी से 6-1, 6-1 से हराया।

दूसरी ओर पांचवीं वरीय यूपी की शगुन ने दिल्ली की मानवी को 6-2, 6-3 से हराया, जबकि मिराया अग्रवाल ने गुजरात की दिया केतन को 6-4, 6-1 से मात दी। यूपी की इरम जैदी ने महाराष्ट्र की नमाइरा को 6-1, 6-2 से हराया। यूपी की सौमित्रा ने यूपी की ही आशी शमशेरी को तीन सेट तक चले मुकाबले में 6-0, 2-6, 6-3 से हराकर अगले दौर में स्थान सुरक्षित किया।

अन्य मुकाबलों में शीर्ष वरीय दिल्ली की लक्ष्मी ने गुजरात की माही राजेश को 6-1, 6-2 से, असम की ब्रेसना ने महाराष्ट्र की अभिषा को 6-2, 6-0 से और असम की आठवीं वरीय स्निग्धा ने तेलंगाना की निधि को 6-0, 6-0 से शिकस्त दी।

राजस्थान की दूसरी वरीय आयुषी ने यूपी की कृति को 6-1, 6-0 से हराया। दिल्ली की प्रिया ने तमिलनाडु की सहाना को 7-5, 6-2 से, दिल्ली की रिया ने यूपी की ब्यूटी को 6-2, 6-0 से, ओडिशा की कृष्णा ने यूपी की ताशी किरण को 6-0, 6-2 से, छठी वरीय दिल्ली की भूमिका ने दिल्ली की द्युति को 6-2, 6-1 से और बिहार की हंसिका ने पश्चिम बंगाल की श्रेया को 6-1, 6-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें