Saturday, November 14, 2026
No menu items!
spot_img

जेनेराली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस का नया राष्ट्रीय अभियान ‘हियर.नाउ.’ लॉन्च, बच्चों की शिक्षा और सेवानिवृत्ति पर विशेष जोर 

लखनऊ: जेनेराली सेंट्रल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने अपने राष्ट्रीय ब्रांड अभियान ‘हियर.नाउ.’ के नवीन अध्याय का शुभारंभ किया है। यह अभियान बच्चों के भविष्य की योजना और सेवानिवृत्ति की तैयारियों पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को बड़े सपने देखने और जीवन के हर पड़ाव पर अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रेरित करना है। बढ़ती शिक्षा लागत और बदलते आयुकाल को देखते हुए यह अभियान भविष्य के सपनों को सच करने के लिए आज ही कदम उठाने के महत्व पर बल देता है।

एमडी और सीईओ श्री आलोक रुंगटा ने बताया कि भारतीय परिवारों की मुख्य वित्तीय प्राथमिकताएं बच्चों का भविष्य और सेवानिवृत्ति की तैयारी हैं, जिनमें जीवन बीमा व्यवसाय का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा शामिल है। जेनेराली की वैश्विक विशेषज्ञता और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की विरासत के साथ कंपनी जीवन बीमा को अधिक सरल और सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

अनिश्चितताओं के बीच दीर्घकालिक लक्ष्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए कंपनी ने कुछ खास बेस प्लान पर ‘वेवर ऑफ प्रीमियम राइडर’ लॉन्च किया है। इसके तहत पॉलिसीधारक की मृत्यु, संपूर्ण व स्थायी विकलांगता या गंभीर बीमारी जैसी परिस्थितियों में भविष्य के प्रीमियम से छूट मिलती है, जबकि पॉलिसी के लाभ यथावत बने रहते हैं।

बच्चों के भविष्य और सेवानिवृत्ति के लिए कंपनी कई बेहतरीन उत्पाद पेश कर रही है, जैसे— जेनेराली सेंट्रल लॉन्ग टर्म इनकम प्लान, एश्योर्ड एजुकेशन प्लान, सुनहरा पेंशन प्लान और लाइफटाइम पार्टनर प्लान आदि।

अभियान के मुख्य आकर्षण ‘बड़ा सोचो ड्रीम्स वॉल’ के जरिए लोग अपने सपने लिखकर उन्हें पूरा करने का संकल्प ले सकते हैं। इस राष्ट्रीय अभियान को 100 से अधिक शहरों में टीवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म, ट्रांज़िट मीडिया और आउटडोर विज्ञापनों का व्यापक समर्थन मिल रहा है, जिससे शहरी व अर्ध-शहरी क्षेत्रों के लोगों तक गहरी पहुंच बनाई जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें