Saturday, November 14, 2026
No menu items!
spot_img

लखनऊ में आयोजित मजलिस-ए-अज़ाए फ़ातिमिया: मौलाना वसीम हसन ख़ान ने हज़रत फ़ातिमा ज़हरा के मक़ाम-ए-इल्मी पर डाली रोशनी

लखनऊ: जमाते जाफ़री की जानिब से आयोजित मजलिस-ए-अज़ाए फ़ातिमिया के सिलसिले में दूसरी मजलिस को हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन मौलाना वसीम हसन ख़ान साहब ने ख़िताब फ़रमाया। मजलिस में बड़ी संख्या में मोमिनीन और अज़ादाराने अहलेबैत ने शिरकत कर शहज़ादी-ए-कौनैन हज़रत फ़ातिमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा को खिराज-ए-अकीदत पेश किया।

मौलाना वसीम हसन ख़ान ने अपने खिताब में शहज़ादी-ए-कौनैन के इल्म और मक़ाम-ए-इल्मी पर विस्तार से रौशनी डाली। उन्होंने बयान किया कि जनाब-ए-सिद्दीका-ए-कुबरा सलामुल्लाह अलैहा का इल्मी मक़ाम और उनकी इल्मी अज़मत बेमिसाल है। मौलाना ने अहलेबैत अलैहिमुस्सलाम की तालीमात की रोशनी में शहज़ादी के इल्म की अहमियत को स्पष्ट करते हुए उनके जीवन और दर्शन के विभिन्न पहलुओं से अज़ादारों को अवगत कराया।

कल है मजलिस का आखिरी दिन

आयोजकों के मुताबिक, मजलिस का कल अंतिम दिन होगा। इसके साथ ही, इस आयोजन के तहत लगाई गई फ़ातिमिया एग्जिबिशन इतवार की रात 8:00 बजे तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। कार्यक्रम के अंत में सभी अज़ादारों ने नम आंखों से शहज़ादी की बारगाह में अपनी अकीदत का इज़हार किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें