Saturday, March 7, 2026
No menu items!
spot_img

होली के बाद हसनगंज सीएचसी में उमड़ी मरीजों की भीड़ वायरल बीमारियों से ओपीडी पर दबाव, दिए स्वास्थ्य निर्देश।।

(राणा सुधांशू हसनगंज उन्नाव।।)

संवाददाता हसनगंज उन्नाव।। होली पर्व के ठीक बाद हसनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मरीजों की भारी संख्या देखने को मिली। शनिवार को ओपीडी में 810 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचे, जिससे अस्पताल में लंबी,लंबी कतारें लग गईं। मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण वायरल बीमारियों के केसों में तेजी आई है। दिन,रात के तापमान में उतार,चढ़ाव को इसका प्रमुख कारण माना जा रहा है। सुबह होते ही बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की भीड़ उमड़ पड़ी।अस्पताल के डॉक्टर जावेद के अनुसार, 445 से ज्यादा मरीजों को खांसी, जुकाम, गले में खराश और सिरदर्द की शिकायतें थीं। वहीं, 145 अन्य मरीज विभिन्न परामर्श के लिए आए, जिससे कुल आंकड़ा 810 पार कर गया। सीएचसी प्रभारी नितिन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि होली के रंग,गुलाल और अनियमित खान,पान से त्वचा व आंखों संबंधी परेशानियां आम हैं। मौसम की नमी और ठंडक से इम्यूनिटी कमजोर पड़ती है, जिससे वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि हाथ नियमित धोएं, मास्क पहनें, गर्म कपड़े पहनें और डॉक्टर की सलाह बिना न लें। अभी तक कोई गंभीर मामला सामने नहीं आया है, लेकिन सतर्कता बरतना जरूरी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें