Wednesday, November 26, 2025
No menu items!
spot_img

हुसैनाबाद इमामबाड़े में अंतिम मजलिस के बाद अजादारों ने अंधेरा कर शोक मनाया

लखनऊ। छोटे इमामबाड़ा हुसैनाबाद में आयोजित अंतिम मजलिस के बाद अजादारों ने अंधेरा करके हजरत फातिमा (स.अ.) का ताबूत मोमबत्तियां जलाकर उठाया गया। ताबूत को इमामबाड़ा परिसर में गश्त कराया गया। यह मंजर देखकर लोगों की आंखों से जारो-कतार आंसू जारी हो गये। अजाखाने सईद हुसैन मरहूम हसन पुरिया में महिलाओं की मजलिस को शाजिया फातिमा ने खिताब किया इसके बाद ताबूत की जियारत करायी और कैंडिल जलाकर ताबूत को रौजाए फातमैन ले जाया गया। कर्बला दियानुतद्दौला काजमैन रोड में महिलाओं की मजलिस को जाकिरा निगार जैदी ने खिताब किया। मजलिस के बाद महिलाओं ने शहजादी जनाबे फातिमा जहरा (स.अ.) का ताबूत उठाया। ताबूत सजने के बाद से ही जियारत करने वाली महिलाओं की काफी भीड़ चल रही है। इसके साथ ही महिलायें ताबूत पर हार व फूलों की चादरें चढ़ा नौहाख्वानी की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें