लखनऊ/ सपा बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी ने 14 अप्रैल बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर लखनऊ के इंदिरा नगर सपा सांसद मा. आर के चौधरी जी के कार्यालय पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें सपा अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. श्री मिठाई लाल भारती जी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 14 अप्रैल को भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी जयंती देश व प्रदेश भर में पदाधिकारी व कार्यकर्ता धूमधाम से मनाएंगे बैठक में तय किया गया की बूथ लेवल से लेकर विधानसभा व लोकसभा स्तर पर मानेंगे जिसमें बाबा साहब के संघर्षों व विचारों को पीडीए समाज के बीच पहुंचाएंगे
श्री भारती ने कहांकि समाजवादी पार्टी हमेशा से वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों की आवाज उठाती रही है। अंबेडकर वाहिनी के माध्यम से पार्टी युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ते हुए बाबा साहब के आदर्शों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। यह कार्यक्रम इस बात का भी संकेत है कि पार्टी केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन के लिए भी प्रतिबद्ध है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तरुण रावत ने बताया कि जयंती के अवसर पर पीडीए समाज को बताया जाएगा कि भाजपा सरकार में किस तरीके से संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और दलित ओबीसी के हक अधिकारों को खत्म किया जा रहा है बाबा साहब के बने हुए संविधान को भाजपा और आरएसएस मिलकर कमजोर कर रही है और इन सारे हक अधिकारों को बचाने के लिए और इन्हें सबक सिखाने का समय आ गया है! 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पीडीए जननायक मा. अखिलेश यादव जी को जीतकर बाबा साहब के संविधान और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा करने के लिए पीडीए समाज एक जुट होकर सपा को वोट हुआ सपोर्ट करें !
यह जानकारी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव रामबाबू सुदर्शन नीति
बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तरुण रावत, सत्येंद्र कुमार पानू , सत्य प्रकाश सोनकर, सोनू भारती गिहार,अयोध्या प्रसाद रावत, सनी रावत, राजेश भारतीय, राममूर्ति चौरसिया, राकेश रंजन बिजेंदर भारती, आदि



