Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
spot_img

कड़ाके की ठंड में गरीबों, राहगीरों को राहत पहुंचाने की पहल-विराज सागर दास

लखनऊ। बीबीडी ग्रुप के अध्यक्ष एवं उ0प्र0 बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन श्री विराज सागर दास जी के निर्देश पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी लखनऊ के सभी प्रमुख अस्पतालों समेत शहर के लगभग सभी प्रमुख स्थानों पर प्रतिदिन अलाव जलाए जा रहे हैं। डॉ. अखिलेश दास अलका दास फाउंडेशन की ओर से लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के लिए राजधानी लखनऊ के अलग-अलग स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था की गई है।

फाउंडेशन की दो टीमें शाम 5.00 बजे से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में अलाव जलाने के लिए निकलती हैं। अलाव जलाने का यह सिलसिला रात 11 बजे तक चलता है। प्रत्येक अलाव में लगभग 40 किलो लकड़ी जलाई जाती है। एक टीम को ट्रामा सेंटर केजीएमयू, क्वीन मेरी अस्पताल, लारी कार्डियोलॉजी, बलरामपुर अस्पताल, बेगम हजरत महल पार्क स्थित रैन बसेरा, टाइम्स आफ इंडिया चैराहा, सिविल अस्पताल, वीवीआईपी गेस्ट हाउस के बाहर, योजना भवन, उदयगंज चैराहा, महाराणा प्रताप चैराहा स्टेशन रोड, राजेंद्र नगर, टीबी अस्पताल के पास, हनुमान मंदिर गणेशगंज, कैंट पुराना किला तथा चारबाग में कुली अड्डा पर अलाव जलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दूसरी टीम को राजाजीपुरम, चैक स्टेडियम, घंटाघर, छोटा इमामबाड़ा, नीरा नर्सिंग होम, वाल्मीकि बस्ती मोहन मीकिंस डालीगंज, हनुमान मंदिर बाबूगंज चैराहा, कपूरथला, विकास नगर, सब्जी मंडी सीतापुर रोड, फल मंडी निशातगंज, पेपर मिल, हनुमान सेतु मंदिर, खदरा चैराहा, विक्रमादित्य मार्ग, लोहिया पार्क के सामने, अलीगंज हनुमान मंदिर, पुरनिया रेलवे क्रासिंग, मेदांता अस्पताल, लोहिया अस्पताल आदि स्थानों पर अलाव जलाने का जिम्मा सौंपा गया है। इसके साथ ही सिविल अस्पताल के पास निःशुल्क चाय पिलाने की व्यवस्था की गयी है।

बीबीडी ग्रुप के चेयरमैन, उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के चेयरमैन श्री विराज सागर दास ने कहा कि सदÊ की रातें गरीबों के लिए बहुत भारी होती हैं। उनकी कोशिश किसी भी तरह ठंड से बचने की होती है। बहुत से गरीबों को ठंड में खुले आसमान के नीचे कांपते- ठिठुरते हुए रात बिताने के लिए मजबूर होना पड़ता है। बहुत से लोग गरीबों को पीड़ा समझते हुए नेक कार्य के लिए आगे आते हैं और गर्म कपड़े, कंबल का वितरण व अलाव आदि की व्यवस्था कर लोगों को जन सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। डाॅ0 अखिलेश दास अलका दास फाउंडेशन की ओर से भी गरीबों को राहत दिलाने के लिए छोटी सी सेवा के माध्यम से पहल की गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें