उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल औरास (CHC) में भर्ती कराया गया, यह घटना रविवार शाम साढ़े चार बजे कुरसठ माइनर की पुलिया पर हुई। अल्दौ गांव निवासी टिकाना (52) पत्नी टेक बहादुर अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने टिकरा कूमेदान स्थित मायके आई थीं। वह कुरसठ बाजार में कुछ सामान खरीदने जा रही थीं, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि टिकाना का दाहिना पैर टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें औरास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।



