लखनऊ। ऑल इंडिया शिया हुसैनी फंड की कार्यकारिणी की वार्षिक बैठक आगामी 8 जनवरी को शाम 7 बजे नक्खास मार्केट स्थित संस्था के कार्यालय में आयोजित की जाएगी। बैठक में वर्ष 2026 में संस्था द्वारा किए जाने वाले प्रस्तावित कार्यों और योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।
इसके साथ ही 3 शाबान को आयोजित होने वाले आम लंगर तथा वार्षिक जश्न-ए-ज़ैनब के आयोजन को लेकर भी सदस्यों की राय और सुझाव लिए जाएंगे, ताकि कार्यक्रमों को और बेहतर ढंग से संपन्न कराया जा सके।
संस्था की ओर से बैठक में शामिल होने के लिए सभी कार्यकारिणी सदस्यों को दावतनामे भेज दिए गए हैं। संस्था के पदाधिकारियों ने सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।



