आसीवन थाना क्षेत्र में गुरुवार रात 9:00 बजे ग्रामीणों ने रहीमाबाद मजरा बारीथाना के पास स्थित गंगा एक्सप्रेस-वे किनारे कुछ लोगों को लगभग 35 गौवंशीय पशुओं के साथ देखा। उनके पास एक घोड़ा और एक खच्चर भी था, जिस पर खाने-पीने का सामान लदा हुआ था। ग्रामीणों ने उन्हें गौ-तस्कर समझकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की। उन्होंने खुद को राजस्थान का निवासी बताया। पुलिस ने सभी गौवंशीय पशुओं को पड़ोस में बनी गौशाला में सुरक्षित बांधवा दिया है।
इस संबंध में थाना प्रभारी अखिलेश चंद्र पाण्डेय ने बताया कि ये लोग राजस्थानी हैं और प्रथमदृष्टया गौ-तस्कर नहीं लग रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गौवंशीय पशुओं को गौशाला में संरक्षित कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी



