लखनऊ : हरियाणा मुख्यालय वाली तेज़ी से उभरती हाइपरलोकल फुलफिलमेंट और लास्ट-माइल लॉजिस्टिक्स स्टार्टअप ने आज नवाबों के शहर लखनऊ में अपना अत्याधुनिक वेयरहाउस लॉन्च कर दिया है। मेट्रो शहरों के बाद टियर-II शहरों की ओर कंपनी का यह पहला और बड़ा कदम है। इस पहल के साथ DAAKit अब उन चुनिंदा टेक-आधारित लॉजिस्टिक्स कंपनियों में शामिल हो गई है, जो उत्तर प्रदेश के MSME और SME विक्रेताओं को Same-day और Next-day डिलीवरी की ताकत दे रही हैं।
मेट्रो से टियर तक विस्तार
दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे महानगरों में अपनी धाक जमाने के बाद DAAKit ने अब लखनऊ को अपना पायलट हब बनाया है। कंपनी का मानना है कि क्विक कॉमर्स की अगली बड़ी लहर छोटे शहरों से ही आएगी। लखनऊ का यह सेंटर उन उभरते बाजारों के लिए रीढ़ की हड्डी साबित होगा, जहां अब तक विश्वसनीय और तेज़ फुलफिलमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर की भारी कमी थी। इस विस्तार से स्थानीय ब्रांड्स को भी बड़े D2C ब्रांड्स के बराबर खड़े होने का मौका मिलेगा।
आंकड़ों में DAAKit की रफ्तार
मौजूदा क्षमता: प्रतिदिन 10,000+ ऑर्डर्स की प्रोसेसिंग। मासिक वॉल्यूम वर्तमान में लगभग 3 लाख ऑर्डर्स प्रति माह नया लक्ष्य लखनऊ केंद्र के बाद कंपनी ने प्रति माह 5 लाख ऑर्डर्स का लक्ष्य रखा है प्रमुख साझेदार: RP-संजीव गोयनका ग्रुप और कृष्णा आयुर्वेद जैसे बड़े नाम।
अगली ‘ग्रोथ वेव’ छोटे शहरों में: CEO
लॉन्च के अवसर पर DAAKit Technologies के संस्थापक एवं सीईओ चंदन सिंह घुगत्याल ने कहा भारत की अगली खपत की कहानी मेट्रो शहरों में नहीं, बल्कि टियर -II और टियर-III शहरों में लिखी जाएगी। लखनऊ में हमारा यह लॉन्च सिर्फ एक वेयरहाउस खोलना नहीं है, बल्कि भारत में तेज़ कॉमर्स के लिए मजबूत आधार तैयार करना है। हमारा लक्ष्य हर MSME को मेट्रो शहरों जैसी लॉजिस्टिक्स क्षमता प्रदान करना है।
उन्होंने कहा कि इस कदम से हजारों छोटे व्यवसायों को पहली बार तेज़ डिलीवरी नेटवर्क तक सीधी पहुंच मिलेगी, जिससे उनके व्यापार में क्रांतिकारी बदलाव आएगा।
खास बात: 2024 में स्थापित DAAKit अपने एसेट-लाइट और टेक्नोलॉजी-आधारित मॉडल से ब्रांड्स को ग्राहकों के करीब इन्वेंट्री रखने में मदद करती है, जिससे डिलीवरी समय कम होता है और मुनाफ़ा बढ़ता है।



