पटना: विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने अपने संकल्प पत्र में आगामी पांच वर्षों में बिहार के समग्र विकास खाका पेश किया है। साथ ही हर वर्ग को साधने का प्रयास है। गरीबों के लिए पंचामृत गारंटी की घोषणा की है। इसमें मुफ्त राशन, 125 यूनिट मुफ्त बिजली, पांच लाख तक मुफ्त इलाज, 50 लाख नए पक्के मकान एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने का संकल्प प्रमुख रूप से सम्मिलित है।
राजग ने अपने संकल्प पत्र में महागठबंधन के तेजस्वी प्रण को काटने एवं हर वर्ग को रिझाने का हर संभव प्रयास किया है। किसान, युवा, महिला, रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा के साथ ही एक मुश्त 36 प्रतिशत वोट बैंक अतिपिछड़ा समाज के अतिरिक्त अनुसूचित समाज को आर्थिक व सामाजिक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता प्रकट की है।
राजग ने विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी किया है, जिसमें बिहार के विकास का वादा किया गया है। गरीबों के लिए मुफ्त राशन, बिजली और इलाज जैसी घोषणाएं हैं। किसानों को अब प्रतिवर्ष नौ हजार रुपये मिलेंगे। एक करोड़ से अधिक नौकरी और रोजगार देने का भी वादा किया गया है। हर जिले में मेडिकल कॉलेज और औद्योगिक पार्क बनाने की योजना है।

विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने अपने संकल्प पत्र में आगामी पांच वर्षों में बिहार के समग्र विकास खाका पेश किया है। साथ ही हर वर्ग को साधने का प्रयास है। गरीबों के लिए पंचामृत गारंटी की घोषणा की है। इसमें मुफ्त राशन, 125 यूनिट मुफ्त बिजली, पांच लाख तक मुफ्त इलाज, 50 लाख नए पक्के मकान एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने का संकल्प प्रमुख रूप से सम्मिलित है।