Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
spot_img

हसनगंज में बढ़ती ठंड से गरीब वृद्धजनों को कम्बल वितरण, चेहरों पर लौटी मुस्कान

हसनगंज (उन्नाव): कड़ाकी ठंड की चपेट में फंसे गरीब और असहाय वृद्धजनों को राहत पहुंचाने के लिए शुक्रवार को तहसील सभागार हसनगंज में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय भाजपा विधायक बृजेश रावत और उपजिलाधिकारी प्रज्ञा पाण्डेय ने शासन की ओर से प्राप्त कम्बलों का वितरण किया। एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों से पहुंचे सैकड़ों वृद्धजनों, खासकर महिलाओं के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई।कार्यक्रम में प्रत्येक ग्राम पंचायत से पांच-पांच सदस्यों का चयन किया गया था, जिनमें ज्यादातर गरीब, असहाय और वृद्ध लोग शामिल थे। विधायक बृजेश रावत और एसडीएम प्रज्ञा पाण्डेय ने स्वयं प्रत्येक लाभार्थी को कम्बल भेंट कर ठंड से बचाव का संदेश दिया। वृद्धजनों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह सहायता उनके लिए समय पर आई है, जिससे अब वे कठोर सर्दी का सामना बेहतर ढंग से कर सकेंगे।इस अवसर पर विधायक बृजेश रावत ने जनता को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में गरीब कल्याण योजनाओं को गति दी गई है, जिसके तहत वृद्धजनों, विधवाओं और दिव्यांगों को विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। रावत ने केंद्र और राज्य सरकार की अन्य योजनाओं जैसे आयुष्मान कार्ड, पेंशन वृद्धि और आवासीय सहायता का भी जिक्र किया, जो ग्रामीण क्षेत्रों में क्रांति ला रही हैं।कार्यक्रम में अविनाश चौधरी तहसीलदार, दीपक गौतम नायब तहसीलदार, डा प्रीति नायब तहसीलदार, भाजपा नेता कपिल निगम सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें