Sunday, March 29, 2026
No menu items!
spot_img

लखनऊ में घर में मिला 2 सगे भाइयों का शव

लखनऊ: के सआदतगंज इलाके में बंद घर में दो सगे भाइयों के शव बरामद हुए। दोनों शव घर के अंदर अलग-अलग जगहों पर थे। एक भाई का शव कूड़े के ढेर में दबा था। दोनों शवों से बदबू आ रही थी। पुलिस ने उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है घटना चौपटिया पावर हाउस के पीछे स्थित E-5 मकान की है। मकान में राजू पाहवा (62) और रवि पाहवा (58) पिछले कई वर्षों से अकेले रह रहे थे। मंगलवार देर रात घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने मृतकों की बहन को सूचना दी। बहन के पहुंचने पर दरवाजा खुलवाया गया। अंदर दोनों भाइयों का शव मिला।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, छोटा भाई रवि पाहवा की पत्नी करीब 30 साल पहले उसे छोड़कर जा चुकी थी। बड़ा भाई राजू मानसिक रूप से बीमार था। लंबे समय से कूड़ा उठाने का काम करता था। पुलिस का कहना है कि मौके पर किसी तरह की जबरदस्ती या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं प्रारंभिक जांच में अनुमान है कि मौत को 12 घंटे से ज्यादा का समय हो चुका था। मृतकों के जीजा प्रदीप बम्मी ने सूचना दी थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों की जानकारी होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें