आसीवन थाना क्षेत्र के लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक पर तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मियागंज (CHC) में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने एक घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
घायलों की पहचान फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पतौली के मजरा टेड़वा निवासी सतीश (32) पुत्र पिम्मन, अनिल (31) पुत्र छेदीलाल और विनोद (45) पुत्र पच्चा के रूप में हुई है।
ये तीनों शुक्रवार शाम करीब पांच बजे आसीवन से अपना निजी कार्य निपटाकर बाइक से घर लौट रहे थे। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर गांव टिकाना के समीप सामने से आ रही एक अन्य बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद दूसरी बाइक का सवार मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मियागंज सीएचसी पहुंचाया गया जहां डॉक्टर उमर फारूक ने सतीश की हालत गंभीर देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।



