Thursday, April 9, 2026
No menu items!
spot_img

इकबाल नगर खंती में पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग*

लखनऊ। अफहाम-ए-जमा सोसाइटी (जनहित सेवा संस्था) की ओर से क्षेत्र में बढ़ती अव्यवस्था और संभावित विवादों को देखते हुए पुलिस प्रशासन से इकबाल नगर खंती में पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की गई है। इस संबंध में संस्था के पदाधिकारियों ने पुलिस आयुक्त, लखनऊ को एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि अफहाम-ए-जमा सोसाइटी का प्रधान कार्यालय थाना ठाकुरगंज क्षेत्र के अंतर्गत जगन्नाथ मंदिर के पास, दौलतगंज, लखनऊ में स्थित है। संस्था के अनुसार, काफी समय से इकबाल नगर खंती क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्व विशेषकर त्योहारों के समय—जैसे होली, दीपावली और मोहर्रम—अराजकता फैलाने की कोशिश करते हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव और बड़ी घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि क्षेत्र में मिली-जुली आबादी होने के कारण कभी-कभी हिंदू-मुस्लिम विवाद की स्थिति भी बन जाती है। ऐसे समय में पुलिस के पहुंचने तक स्थिति बिगड़ने का खतरा रहता है।

संस्था और क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इकबाल नगर खंती और जगन्नाथ मंदिर के बीच एक पुलिस चौकी स्थापित की जाए, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे और स्थानीय लोग सुरक्षित वातावरण में जीवन यापन कर सकें।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सैयद अली मीसम नकवी (एडवोकेट) सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें