Saturday, March 21, 2026
No menu items!
spot_img

ठाकुरगंज के BLS इंटर कॉलेज में मनाया गया ईद उत्सव

लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित बी एल एस इंटर कॉलेज में ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सवी माहौल देखने को मिला और चारों ओर खुशियों की रौनक बिखरी रही। कार्यक्रम के दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। वहीं बच्चों ने एक-दूसरे को सेवइयां खिलाकर भी ईद की मुबारकबाद दीं, जिससे आपसी प्रेम और भाईचारे का सुंदर संदेश देखने को मिला। विद्यालय को इस अवसर पर आकर्षक रूप से सजाया गया था, जो सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। रंग-बिरंगी सजावट और उत्सव का माहौल बच्चों के उत्साह को और बढ़ा रहा था। विद्यालय के मैनेजर संदीप साहू ने बताया कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आपसी प्रेम और सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर डायरेक्टर प्रदीप साहू, प्रधानाचार्य रवि किशोर, उप-प्रधानाचार्य रोमा जाफरी के साथ शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें