Thursday, April 9, 2026
No menu items!
spot_img

शालीमार वन वर्ल्ड में हुआ ईद मिलन समारोह का आयोजन

लखनऊ शालीमार कॉर्प में हर साल की तरह इस बार भी ईद मिलन समारोह पूरे उत्साह और अपनेपन के साथ मनाया गया। यह शाम केवल त्योहार मनाने तक सीमित नहीं रही बल्कि कर्मचारियों और उनके परिवारों को एक साथ लाने का खूबसूरत अवसर बनी। बच्चों की चहल-पहल, परिवारों की मौजूदगी और एक-दूसरे से मिलने-जुलने की खुशी ने पूरे माहौल को जीवंत बना दिया। इस अवसर पर शालीमार कॉर्प के फाउंडर एवं मेंटर श्री संजय सेठ, शालीमार कॉर्प के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री खालिद मसूद, शालीमार कॉर्प के डायरेक्टर श्री कुणाल सेठ, डायरेक्टर श्रीमती लीना सेठ और डायरेक्टर श्री अब्दुल्लाह मसूद उपस्थित रहे।

 

इस बार कार्यक्रम में ”टेलेंट शोकेस” के माध्यम से खास रंग भरा गया, जहां भाग लेने वालों ने अपने-अपने हुनर से सबका दिल जीत लिया। किसी ने गीतों से महफिल सजाई, तो किसी ने नृत्य से तालियां बटोरीं। साथ ही एक कला प्रदर्शन भी रखा गया, जिसमें पेंटिंग और अन्य रचनात्मक कामों के जरिए कर्मचारियों की अलग पहचान सामने आई। कार्यक्रम में कर्मचारियों और उनके परिजनों की डांस और सिंगिंग परफॉर्मेंस ने चार चांद लगा दिये। इसके अलावा कार्यक्रम में शामिल एनजीओ के बच्चों ने अपनी परफॉर्मेंस से सभी का मन मोह लिया। बच्चों की इस खास परफॉर्मेंस के लिए उन्हें खास उपहार दिये गए। इतना ही नहीं कंपनी की ओर से 15 साल से पुराने कर्मचारियों को विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया।

 

इस मौके पर शालीमार कॉर्प के फाउंडर एवं मेंटर संजय सेठ कहा हमने एक कमरे से इस कंपनी की शुरुआत की थी। यह हमारी मेहनत का नतीजा है कि वर्तमान समय में एक हजार से अधिक कर्मचारी हमारे साथ जुड़े हुए हैं। जो भी लोग हमारे साथ जुड़े रहे उनकी मेहनत से ही आज हम इन ऊचाइयों तक पहुंच पाए हैं। इसके लिए उनका हम हृदय से धन्यवाद करना चाहते हैं।

 

कार्यक्रम में शालीमार कॉर्प के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री खालिद मसूद ने कहा कि ईद मिलन हमारे लिए सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक ऐसा मौका है जब हम अपने लोगों और उनके परिवारों के साथ दिल से जुड़ते हैं। यहां जो खुशी और अपनापन नजर आ रहा है। यही हमारी असली ताकत है। ऐसे आयोजन हमें एक परिवार की तरह और करीब लाते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें