Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
spot_img

प्रियंका चोपड़ा के काम की बड़ी प्रशंसक हैं गौरी अग्रवाल

यूपी/लोकप्रिय शो ‘जाने अनजाने हम मिले‘ की कहानी में ये खुलासा होगा कि राघव (भरत अहलावत) को ब्लैकमेल करने के लिए जिन छेड़छाड़ की गई तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया था, उनके पीछे कोई और नहीं बल्कि कीर्ति (गौरी अग्रवाल) ही है। कहानी में कीर्ति की एंट्री एक पूरी तरह पॉजिटिव किरदार के तौर पर हुई थी, लेकिन हालात और जज़्बाती धोखे ने उसके सफर को बिल्कुल अलग दिशा में मोड़ दिया। यह ट्रैक दिखाता है कि कैसे परिस्थितियां और टूटा भरोसा किसी इंसान को बुराई की ओर धकेल सकते हैं। टीवी पर किसी किरदार का इतनी तेजी से पॉजिटिव से जुनून की तरफ जाना कम ही देखने को मिलता है, और यही बात कीर्ति के ट्रैक को और ज्यादा दिलचस्प बनाती है।
कीर्ति का किरदार निभा रहीं गौरी अग्रवाल इस जबर्दस्त बदलाव को पर्दे पर उतारने को लेकर खासा उत्साहित हैं। एक जुनूनी प्रेमिका का किरदार निभाने की प्रेरणा को लेकर गौरी बताती हैं कि उन्हें हमेशा से मजबूत और पेचीदा किस्म के महिला किरदार आकर्षित करते रहे हैं। वो कहती हैं, ‘‘मैंने कई बार ऐसे महिला किरदारों के बारे में सुना है जो जुनूनी प्रेमी होते हैं, लेकिन जिसने मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित किया, वो था फिल्म ‘ऐतराज़‘ में प्रियंका चोपड़ा का सोनिया वाला किरदार। मैं हमेशा से ऐसा कोई किरदार निभाना चाहती थी। बेशक, कीर्ति सोनिया जैसी साइकोपैथ नहीं है, लेकिन प्रियंका के बोलने के अंदाज़ और उस किरदार को निभाने के तरीके की मैं बहुत बड़ी फैन हूं। सोनिया जैसा रोल निभाना मेरी बकेट लिस्ट में है। जैसा कि मैंने कहा, कीर्ति सोनिया जैसी नहीं है, लेकिन मुझे उसके कुछ शेड्स एक्सप्लोर करने का मौका मिला, यह मेरे लिए बहुत खास है।’’ ड्रामा, सस्पेंस और दमदार जज़्बाती मोड़ों से भरा शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ रोज़ रात आठ बजे ज़ी टीवी पर प्रसारित है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें