Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
spot_img

हसनगंज तहसील के नवाबगंज में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर भव्य जागरूकता कार्यक्रम!!

संवाददाता हसनगंज उन्नाव!!

हसनगंज के नवाबगंज में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर हसनगंज उपजिलाधिकारी प्रज्ञा पाण्डेय व तहसीलदार अविनाश चौधरी ने श्यामलाल इंटर कॉलेज, नवाबगंज में एक विशाल मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।एईआरओ, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रवि सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष नवाबगंज दिलीप लश्करी सहित विभिन्न गणमान्यजनों की मौजूदगी में कार्यक्रम सफल रहा। इसमें मतदाता शपथ दिलाई गई, जागरूकता रैली निकाली गई। मेहंदी प्रतियोगिता व पतंग उड़ाने जैसे रोचक आयोजनों से युवाओं व आमजन को मतदान के प्रति प्रेरित किया गया। नए मतदाताओं को उनके निर्वाचक फोटो पहचान पत्र (ई-पिक कार्ड) वितरित कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। इस आयोजन ने नवाबगंज क्षेत्र में मतदाता जागरूकता का नया संदेश दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें