लखनऊ: में दोपहर बाद बादल छाए और तेज बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। इससे पहले सुबह मौसम साफ रहा और चटक धूप भी निकली। मौसम विभाग का अनुमान था कि दोपहर बाद हल्की बौछार पड़ेगी। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है।
गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 94 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 63 फीसदी रहा। दिन भर गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। इस दौरान पूरे दिन बारिश नहीं हुई। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया था कि आज से पूर्वी यूपी में लो प्रेशर एरिया बनने के चलते मौसम में बदलाव होगा। इससे पूर्वांचल के जिलों में बारिश होगी। लखनऊ में छिटपुट बरसात होने की संभावना जताई थी।