Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
spot_img

जन्मदिवस पर मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण: शौर्य फाउंडेशन द्वारा केजीएमसी लखनऊ में रक्तदान, फल, वस्त्र एवं कंबल वितरण कार्यक्रम

लखनऊ।शौर्य फाउंडेशन के तत्वावधान में दिनांक 31 को लखनऊ में एक व्यापक मानव सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय पर्वतीय महासभा एवं शौर्य फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुपम सिंह भंडारी जी द्वारा अपने जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत केजीएमसी, लखनऊ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, साथ ही जरूरतमंदों के लिए फल वितरण, वस्त्र वितरण एवं कंबल वितरण जैसे सेवा कार्य संपन्न हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुँचाना तथा सेवा, संवेदना और सामाजिक दायित्व की भावना को सुदृढ़ करना रहा।

सेवा कार्यक्रम से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुपम सिंह भंडारी जी ने मनकामेश्वर मंदिर में भगवान शिव तथा हनुमान सेतु मंदिर में रामभक्त श्री हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा जी का स्नेह एवं आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ, जिसे उन्होंने अपने सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

इस सेवा अभियान को सफल बनाने में शौर्य फाउंडेशन एवं भारतीय पर्वतीय महासभा के अनेक पदाधिकारियों, सदस्यों एवं परिवारजनों का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। प्रमुख रूप से सहयोग देने वालों में

प्रतीक सिंह बिष्ट, डॉ. अमित पांडे, दिनेश चंद्र उप्रेती, शोएब जिलानी, बलवंत सिंह देवड़ी, श्रीमती मंजू बिष्ट, श्रीमती नमिता भंडारी, श्रीमती कोमल भारती, उज्ज्वल सिंह बोरा, खुशी वोहरा, कार्तिक भारती, आर्यन भारती, मोहन सिंह बिष्ट, शौर्य सिंह भंडारी, विवान सिंह, सुंदर सिंह बोरा, अभिनव सिंह, डॉ. राजेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुपम सिंह भंडारी जी ने सभी सहयोगी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि—

“सामूहिक प्रयास और सेवा भावना से ही समाज में वास्तविक परिवर्तन संभव है। यह कार्यक्रम सभी के सहयोग से सफल हो सका है।”

कार्यक्रम के माध्यम से समाज के सभी वर्गों से यह अपील की गई कि वे आगे आकर रक्तदान एवं मानव सेवा जैसे पुनीत कार्यों में सहभागी बनें और एक संवेदनशील एवं सशक्त समाज के निर्माण में योगदान दें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें