राणा सुधांशू हसनगंज उन्नाव।।
हसनगंज उन्नाव!! हसनगंज तहसील रोड स्थित प्राचीन माता मंदिर में सोमवार को श्रद्धा और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व कीर्तन प्रसाद गुप्ता द्वारा मंदिर में माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रतिमाओं की भव्य स्थापना की गई। इस पावन अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा में पूरा कस्बा ‘जय माता दी’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। फूलों और गुलाल से हुआ माता का स्वागत
स्थापना से पूर्व माता रानी के रथ को फूलों और मालाओं से अत्यंत आकर्षक ढंग से सजाया गया। रथ यात्रा जैसे ही नगर भ्रमण पर निकली, श्रद्धालुओं का तांता लग गया। पीले वस्त्र धारण किए हुए सैकड़ों भक्त भजनों की धुन पर झूमते नजर आए। यात्रा के दौरान भक्तों ने जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे पर फूलों व गुलाल की वर्षा कर उत्सव मनाया। प्रशासनिक सतर्कता के बीच संपन्न हुई यात्रा सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए हसनगंज पुलिस5 बल पूरी तरह मुस्तैद रहा। कोतवाली प्रभारी शरद कुमार ने स्वयं मौजूद रहकर यात्रा का कुशल संचालन कराया, जिससे यातायात और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। भंडारे के साथ हुआ समापन नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा वापस मंदिर परिसर पहुँची, जहाँ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता रानी के नौ स्वरूपों को स्थापित किया गया। कार्यक्रम के सफल समापन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामीणों ने इस धार्मिक आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की है। इनकी रही मुख्य उपस्थिति इस अवसर पर मुख्य रूप से पप्पू गुप्ता, प्रमोद रस्तोगी, टिंकू शुक्ला, मनीष गुप्ता, खुनखुन सिंह, संजय सिंह, मथुरा यादव, नाननान गुप्ता, अखिल गुप्ता, संतोष गुप्ता, मिलन पांडेय सहित भारी संख्या में भक्तगण और मंदिर स्टाफ उपस्थित रहा।



