Sunday, March 8, 2026
No menu items!
spot_img

ईरान,इजराइल युद्ध से LPG महंगी, गैस एजेंसी पर लगी उपभोक्ताओं की भारी भीड़!! 

(राणा सुधांशू हसनगंज उन्नाव!!)हसनगंज उन्नाव!! मोहान सिद्धि विनायक गैस सर्विस पर ईरान,इजराइल युद्ध के असर से भारत में LPG सप्लाई बाधित होने से उपभोक्ताओं की लगी भारी भीड़। गैस एजेंसियों को बॉटलिंग प्लांट से पूर्ण आपूर्ति नहीं मिल पा रही, जिससे सिलेंडरों की मारामारी मची है। त्योहारों के कारण प्लांट में एक दिन का अवकाश और एजेंसियां दो दिन बंद रहने से लोड 7 फरवरी 2026 को ही प्राप्त हुआ था। सोशल मीडिया पर अफवाहों से भ्रम फैल रहा है, जिससे लोग सिलेंडर भरवाकर रखना चाहते हैं। घरेलू LPG सिलेंडर 60 रुपये महंगा, अब 949 रुपये नई दिल्ली से जारी दरों के अनुसार, 14.2 किलो घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में अब यह 889 रुपये के बजाय 949 रुपये में मिलेगा। ये नई दरें 7 मार्च 2026 सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। खाड़ी देशों से गैस,तेल सप्लाई प्रभावित होने से 11 महीने बाद यह इजाफा हुआ है। वहीं, 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर 114.50 रुपये महंगा होकर 2005.50 रुपये पर पहुंच गया।इससे मध्यम वर्गीय परिवारों का रसोई बजट बिगड़ गया है, जबकि होटल,रेस्टोरेंट संचालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आम आदमी की थाली महंगी होने के आसार हैं। गैस एजेंसी संचालक बताते हैं कि सप्लाई सुचारू होने पर भीड़ कम होगी, लेकिन फिलहाल उपभोक्ताओं में चिंता बनी हुई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें