Sunday, March 29, 2026
No menu items!
spot_img

सुजानपुर में विधायक विकास गुप्ता ने किया सीसी रोड और लाइब्रेरी का लोकार्पण, प्रधान हेमलता पटेल के कार्यों की सराहना”

फतेहपुर: सुजानपुर प्रधान और पूर्व विधान सभा प्रत्याशी हेमलता पटेल के गांव पहुंचे क्षेत्रीय विधायक विकास गुप्ता ने सुजानपुर के विकास में दिया अपना योगदान

ग्राम प्रधान व बहुआ ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष हेमलता पटेल की उपस्थिति में विधायक विकास गुप्ता ने ग्राम वासियों को समर्पित की सीसी रोड, प्रधान हेमलता पटेल के कार्यों को भी सराहा*

जिले के ब्लॉक बहुआ अन्तर्गत ग्राम पंचायत सुजानपुर में क्षेत्रीय विधायक विकास गुप्ता ने एक सीसी रोड का लोकार्पण किया और ग्राम के विकास में अपना योगदान दिया लोकार्पण के अवसर पर गांव की कर्मठ तेज तर्रार ग्राम प्रधान व बहुआ ब्लॉक प्रधान संघ की अध्यक्ष हेमलता पटेल ग्राम वासियों के साथ उपस्थित रहीं

लोकार्पण के उपरांत एक ग्राम चौपाल का भी आयोजन किया गया जहां विभिन्न सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी गई अपने संबोधन में अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने अपने द्वारा कराए गए विभिन्न विकास कार्यों जिसमें रोड,बिजली आदि शामिल रहे उनका जिक्र किया साथ ही

ग्राम प्रधान हेमलता पटेल द्वारा कराए गए जनहित कार्यों और लगातार जनता के मुद्दों को उठाने और संघर्ष करने की भी सराहना की ग्राम प्रधान हेमलता पटेल ने विधायक विकास गुप्ता को जिन्होंने सुजानपुर गांव में सीसी रोड बनाने हेतु विधायक निधि का प्रयोग किया इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही सुजानपुर प्राइमरी स्कूल में लाइब्रेरी का उद्घाटन विधायक

और ग्राम प्रधान हेमलता पटेल ने संयुक्त रूप से किया ग्राम वासियों में खुशी का माहौल रहा इस दौरान प्रधान हेमलता पटेल के साथ सचिव जितेन्द्र कुमार, आरती सिंह,रवि, सुमन, सूरज, शिवा,नीरज, नफीस, गोपाल, राजरानी, रमेश, राम सुहावन, सोनू, रंजना आदि लोग रहे |

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें