Monday, October 20, 2025
No menu items!
spot_img

बिहार में NDA की सीट शेयरिंग फाइनल

बिहार: NDA गठबंधन की सीट शेयरिंग को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे के बाद विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों को लेकर गठबंधन दलों के बीच अंतिम सहमति बन गई है।
सूत्रों के मुताबिक, जनता दल यूनाइटेड (JDU) 102 और भाजपा 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) यानी LJP (R) को 20, जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (HAM) और उपेंद्र कुशवाहा के राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को 10-10 सीटें मिली हैं। 2020 के चुनाव से तुलना करें तो इस बार बीजेपी की 9 सीटें घट रही हैं, वहीं जदयू जो 115 सीटों पर लड़ी थी। उसे इस बार 13 सीटों पर कॉम्प्रोमाइज करना पड़ेगा। इनकी घटाई गई सीटें लोजपा और बाकी दलों में बंटेंगी। पिछले चुनाव में NDA में चार पार्टियां ही थीं। इसमें जदयू और बीजेपी ने अपने कोटे से हम को 7 और वीआईपी को 11 सीटें दी थीं।

इस बार गठबंधन में 5 पार्टियां है, अभी तक जो फॉर्मूला सामने आया है, उसमें जदयू-बीजेपी के अलावे 3 पार्टियों के खाते में 40 सीटें जाने की खबर है फिलहाल सीटों के बंटवारे को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। संभावना जताई जा रही है कि NDA जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकता है।

हालांकि, कौन सी पार्टी किन सीटों पर लड़ेगी, इस पर मंथन चल रहा है। इस दौरान JDU और BJP में 1-2 सीटों का अंतर हो सकता है। हालांकि, जून 2021 में लोजपा में टूट हुई और पशुपति पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) बनी, जबकि चिराग की पार्टी लोजपा (रामविलास) है, जो इस बार के चुनाव में NDA का हिस्सा है पशुपति की पार्टी के महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की चर्चा है, हालांकि अभी घोषणा बाकी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें