Sunday, November 16, 2025
No menu items!
spot_img

पाकिस्तान नहीं जहां शरिया कानून…गिरिराज का विवादित बयान

बिहार: विधानसभा चुनाव में पहले फेज का मतदान चल रहा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी गुरुवार को अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस दौरान उन्होंने दो टूक कहा कि बुर्का पहने मतदाताओं की कड़ी जांच होनी चाहिए, ताकि वोटिंग में धांधली न हो सके। उन्होंने कहा कि ये पाकिस्तान या बांग्लादेश नहीं है। ये भारत है। भारत में शरिया कानून लागू नहीं होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष (सेक्युलर) देश है

और चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक पहचान की जांच जरूरी है। बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज ने आगे कहा कि क्या यह पाकिस्तान या बांग्लादेश है, क्या यह इस्लामिक देश है या धर्मनिरपेक्ष देश? यह एक धर्मनिरपेक्ष देश है। अगर यहां वोटिंग के दौरान किसी पर भी शक होगा तो उन्हें अपना चेहरा दिखाने को कहा जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने बिहार चुनाव के दौरान बुर्के में फर्जी मतदान का पता लगाने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के इस्तेमाल पर जोर दिया। इस कदम का उद्देश्य पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में सामाजिक सद्भाव और विकास सुनिश्चित करना है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें