Sunday, March 29, 2026
No menu items!
spot_img

सरकार के साथ सामाजिक संस्था कर रही जनसेवा

लखनऊ। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है यूपी के लोगों का ठंड में बुरा हाल हो रहा है।बेघर निराश्रित लोगों के लिए सरकार रैन बसेरों के साथ जगह जगह अलाव की व्यवस्था करा रही है।वही सामाजिक संस्थाओं ने भी लोगों की सेवा दिन रात के रही है गोपेश्वर सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा इस भीषण ठंड से बचाव के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदो को कंबल वितरित किया गया। ताकि भीषण ठंड में लोगों को ठंड से राहत मिल सके। संस्था के लोगों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने आस पड़ोस में रहने वाले लोगों की अपनी क्षमता के अनुसार जरूर मदद करे।जिससे लोगो को राहत मिल सके।कंबल वितरक के कार्य में संस्था के स्वयंसेवकों द्वारा उत्साह से सामाजिक कर्तव्यों की प्रतिपूर्ति की गई।कंबल पाने वाले लोगों ने संस्था का आभार व्यक्त किया।गोपेश्वर सेवा समिति के पंकज श्रीवास्तव, विवेक खरे, सुनील सिन्हा, शैलेंद्र श्रीवास्तव, सुनील सिंह, मनीष बाजपेई, निखिल पाल, हेमेंद्र वर्मा, संजय गुप्ता, धीरज पाल आदि ने सर्द हवाओं की परवाह न करते हुए जरूरतमंदो तक मदद करने का सराहनीय प्रयास किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें