हसनगंज उन्नाव!! राजमार्ग स्थित सीएचसी में शुक्रवार को स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शुरू इस अभियान में डॉ विनोद गुप्ता NMS ने क शुरुआती लक्षणों जस त्वचा पर सफेद धब्बे, सुन्नता व नसों की कमजोरी के बारे में बताया। उन्होंने रोग उन्मूलन के लिए शपथ दिलाई, जिसमें कुष्ठ पीड़ितों से भेदभाव न करने व समय पर इलाज कराने का संकल्प लिया गया। स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण कार्यक्रम के तहत 30 जनवरी से 13 फरवरी तक हसनगंज ब्लॉक में विशेष पखवाड़ा चलेगा। स्वास्थ्य कार्यकर्ता,आशा बहुएं व कुष्ठ कर्मी घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार सामग्री जैसे पोस्टर व पैंफलेट बांटेंगे। वे रोग की भ्रांतियां दूर करेंगे तथा संदिग्ध मरीजों की जांच कर सीएचसी पर इलाज सुनिश्चित करेंगे।फार्मासिस्ट राजीव अवस्थी व धर्मवीर यादव,विनोद गुप्ता NMS आदि समेत ग्रामीण उपस्थित रहे।



