Wednesday, February 25, 2026
No menu items!
spot_img

सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म ‘ द वार्डरोब ‘ 24 अप्रैल को रिलीज होगी 

लखनऊ। राज गवाली प्रोडक्शन ने बॉलीवुड सुपरनैचुरल थ्रिलर द वार्डरोब का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया, जो आगामी 24 अप्रैल को रिलीज होगी सौरभ चौबे द्वारा निर्देशित हॉरर-आधारित फिल्म में दिव्या अग्रवाल और रजनीश दुग्गल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण ज्योति राज गवाली ने किया है, जबकि सह-निर्माता राज गवाली हैं।

अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वह बिग बॉस ओटीटी और एमटीवी ऐस ऑफ स्पेस की विजेता रह चुकी हैं। दिव्या ने कहा कि फिल्म मेरे लिए एक अभिनेत्री के रूप में चुनौतीपूर्ण रही। इसकी कहानी बेहद रोमांचक और रहस्यमयी है, और मैं चाहती हूं कि दर्शक इसे बड़े पर्दे पर अनुभव करें।

पोस्टर में फिल्म का शीर्षक द वार्डरोब गहरे लाल रंग में उभरकर सामने आता है, जो इसकी हॉरर थीम को और मजबूत बनाता है। साथ ही पोस्टर में फिल्म की रिलीज डेट 24 अप्रैल, 2026 की घोषणा भी की गई है अभिनेता रजनीश दुग्गल ने कहा कि जैसे ही मैंने स्क्रिप्ट सुनी, मुझे लगा इसमें कुछ अलग है। यह फिल्म सस्पेंस और मनोवैज्ञानिक तत्वों का अनोखा मेल है, और पोस्टर सिर्फ इसकी एक झलक भर है।

निर्माता ज्योति राज गवाली ने बताया कि द वार्डरोब केवल डर की कहानी नहीं है, बल्कि उन रहस्यों की कहानी है जो जिंदगी बदल सकते हैं। हम चाहते थे कि फर्स्ट लुक में ही इसकी तीव्रता और रहस्य झलकें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें