Wednesday, October 22, 2025
No menu items!
spot_img

24 घंटे के अंदर हुआ रेप आरोपी का एनकाउंटर

लखनऊ: में ढाई साल की बच्ची से दरिंदगी के आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। शुक्रवार तड़के देवी खेड़ा इलाके में गन्ना संस्थान के पास पुलिस ने आरोपी दीपक वर्मा (24) को घेर लिया। पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके सीने में 2 गोली लगी। आलमबाग थाना पुलिस उसे नजदीकी अस्पताल ले गई। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

कल यानी 5 जून की रात आरोपी आलमबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे मां-बाप के साथ सो रही बच्ची का मुंह दबाकर उठा ले गया था। रात करीब ढाई बजे मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट के पास ले जाकर मासूम के साथ दरिंदगी की। बच्ची जब बेहोश हो गई तो उसे मरा समझकर वहां छोड़कर भाग गया सके बाद लिफ्ट के पास बच्ची के साथ दरिंदगी की। आरोपी ने इस कदर हैवानियत की थी कि बच्ची का प्राइवेट पार्ट डैमेज हो गया। केजीएमयू के डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की हालत नाजुक है। आज उसकी सर्जरी होगी।

पुलिस ने आरोपी पर गुरुवार को ही एक लाख का इनाम घोषित कर दिया था। वारदात के 24 घंटे के अंदर उसे ढेर कर दिया। आरोपी दीपक पुत्र राधेश्याम वर्मा डूडा कॉलोनी, ऐशबाग का रहने वाला था। वह ट्रेनों में अवैध तरीके से पानी बेचने और जागरण में झांकी सजाने का काम करता था। आरोपी दीपक ने बच्ची के साथ जहां दरिंदगी की, उससे 5 किमी दूर देवीखेड़ा में वीआईपी रोड पर गन्ना संस्थान के पास वह मारा गया। DCP सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव ने बताया- मेट्रो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी की जांच की गई तो रात 3 से 3.30 के बीच एक युवक सफेद हांडा एक्टिवा से नजर आया। सो रही बच्ची को अगवा करके लिफ्ट के पास ले जाकर रेप किया।

स्कूटी के नंबर से आरोपी की पहचान हुई। मोबाइल से भी उसकी लोकेशन की पुष्टि हुई। जानकारी मिली कि वह गन्ना संस्थान के पास घूम रहा है। आरोपी शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। शुक्रवार तड़के पुलिस ने पीछा किया तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी। उसे लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें