माखी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर शारदा नहर पटरी के किनारे झाड़ियों के बीच एक अज्ञात युवक का शव मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
यह घटना थाना क्षेत्र के गांव मेहरबान खेड़ा के सामने हुई। मृतक के गले में रस्सी के निशान और नाक पर खून लगा हुआ था, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। युवक की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। उसने नीला लोवर, पीली धारी वाली नीली टी-शर्ट, पीले कॉलर वाली ब्राउन जैकेट, इनर और काले जूते पहने थे। उसके चेहरे पर हल्की दाढ़ी-मूंछ थी।
शव के पास अन्य लोगों के जूतों के निशान भी मिले हैं, जो गला घोंटकर हत्या किए जाने की ओर इशारा करते हैं। पुलिस ने ग्रामीणों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। माखी थाना प्रभारी योगेश सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया है



