अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान समेत 11 अंतरराष्ट्रीय संघर्ष में मध्यस्थता की है।
इससे पहले उन्होंने सात संघर्ष सुलझाने का दावा किया था, लेकिन अब उन्होंने अमेरिकी सांसद बायरन डोनाल्ड्स का एक पुराने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया, जिसमें 11 संघर्ष की नई लिस्ट दी गई है।
सांसद बायरन डोनाल्ड्स ने जो लिस्ट शेयर की है, उसमें आर्मेनिया-अजरबैजान, कंबोडिया-थाईलैंड, कांगो-रवांडा, मिस्र-इथियोपिया, सर्बिया-कोसोवो और भारत-पाकिस्तान संघर्ष शामिल हैं।
इसके अलावा, इजराइल के साथ ईरान, मोरक्को, सूडान, UAE, और बहरीन से जुड़े पांच विवाद भी शामिल हैं।
अमेरिका में भारतीय छात्र मोहम्मद निजामुद्दीन (30) को पुलिस ने गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। निजामुद्दीन ने 3 सितंबर को अपने रूममेट पर चाकू से हमला कर दिया था, जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया।
घटना के 3 सप्ताह बाद उसके परिवार को इसकी जानकारी मिली। भारत में उसके परिवार ने विदेश मंत्रालय से शव को लाने में मदद करने का अनुरोध किया है।
फिलहाल बॉडी को सांता क्लारा के एक अस्पताल में रखा गया है। दरअसल, निजामुद्दीन की अपने रूममेट से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद किसी ने पुलिस को फोन कर मामलों की जानकारी दी।
पुलिस प्रमुख कोरी मॉर्गन ने बताया हमारे पहुंचने से पहले निजामुद्दीन ने चाकू से हमला कर दिया गया था। उनका कहना है कि अधिकारियों ने चाकू के साथ संदिग्ध को पाया और वो फिर हमला करने की धमकी देने लगा।
जब संदिग्ध ने आदेशों का पालन नहीं किया तो पुलिस ने गोली चला दी। तेलंगाना के महबूबनगर में रहने वाला आरोपी का परिवार सदमे में है।
तालिबान ने 8 महीने बाद ब्रिटिश जोड़े को रिहा किया, 18 साल से अफगान महिलाओं की एजुकेशन पर काम रहे थे