आसीवन थाना क्षेत्र में लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर एक तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने मियागंज (CHC) में भर्ती कराया है। उसका उपचार चल रहा है।
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मरौंदा निवासी रानू पुत्र रामजीवन दोपहर करीब 2:00 बजे हसनगंज की ओर से आ रहे थे।लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर स्थित गांव आवागोझा के समीप बांगरमऊ की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि रानू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल रानू को तत्काल मियागंज (CHC) पहुंचाया, जहां डॉ. अभिषेक चक्रवर्ती उनका इलाज कर रहे हैं।



