यह बेहद अफसोस की बात है कि आज सुबह 8:15 बजे मीनार गिरने की घटना हुई और रात के 11:30 बजने को हैं, लेकिन अभी तक मलबे की सफाई तक नहीं हो सकी है। सुबह से जो मलबा पड़ा हुआ था, वह अब भी उसी तरह बिखरा पड़ा है।
ऐसी घटना के बाद तत्काल मजदूरों और सफाई कर्मचारियों को लगाकर मलबा हटाने का काम शुरू हो जाना चाहिए था, ताकि पूरे करबला परिसर में फैले मलबे को जल्द से जल्द साफ किया जा सके।
आखिर इतनी देर क्यों? जब इतनी महत्वपूर्ण जगह पर ऐसी घटना हुई है, तो जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए थी। पूरे करबला परिसर में मलबा फैला होना बेहद चिंताजनक है। प्रशासन से अपील है कि जल्द से जल्द सफाई और मलबा हटाने का काम शुरू कराया जाए, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।



