Saturday, August 22, 2026
No menu items!
spot_img

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा

फतेहपुर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच फतेहपुर के तत्वावधान में शुक्रवार को सैनिकों के सम्मान और पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली की मांग को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में विभिन्न शिक्षक एवं कर्मचारी संगठनों से जुड़े करीब दो हजार लोगों ने भाग लिया।

यात्रा की शुरुआत नहर कॉलोनी से हुई। शिक्षक-कर्मचारी पटेल नगर चौराहे पर पहुंचे, जहां राष्ट्रगान और वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। इसके बाद हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और पुरानी पेंशन बहाली के नारे लगाते हुए यात्रा वर्मा चौराहा, ज्वालागंज, सदर अस्पताल, पत्थरकटा चौराहा और विद्यार्थी चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधायक (एमएलसी) डॉ मान सिंह यादव ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सीमा की रक्षा करते हुए सैनिक अपने प्राणों का बलिदान देते हैं, इसलिए उनके लिए पुरानी पेंशन की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि एक दिन के सांसद और विधायक को पेंशन मिल सकती है तो देश की रक्षा में जीवन समर्पित करने वाले जवानों को पेंशन से वंचित क्यों रखा जाए। नगर पालिका परिषद फतेहपुर के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने भी पुरानी पेंशन बहाली की मांग का समर्थन किया। अटेवा की जिला संयोजिका डॉ. असफिया मजहर ने कहा कि संगठन पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लगातार संघर्ष कर रहा है। कृषि मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि कई राज्यों में पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू है, इसलिए उत्तर प्रदेश में भी इसे बहाल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मांग पूरी न होने पर शिक्षक-कर्मचारी और उनके परिवार आगामी चुनाव में ‘वोट फॉर ओपीएस’ अभियान चलाएंगे। यात्रा में पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ, कृषि मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन, विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन, जल निगम, नगर पालिका कर्मचारी महासंघ, डाक कर्मचारी महासंघ, माध्यमिक शिक्षक संघ, सेवायोजन संघ, कलेक्ट्रेट कर्मचारी महासंघ, लेखपाल संघ, स्वास्थ्य महासंघ, फार्मासिस्ट एसोसिएशन, नर्सेज संघ सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य शामिल रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें