Friday, November 6, 2026
No menu items!
spot_img

कार्यकर्ताओं का समर्पण और एकजुटता भाजपा की सबसे बड़ी ताकत: चंद्रभानु पासवान

मिल्कीपुर। दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर मिल्कीपुर के विधायक चंद्रभानु पासवान ने आयोजित पार्टी पदाधिकारी सम्मान समारोह में संगठन के पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

समारोह में विधायक चंद्रभानु पासवान ने संगठन के प्रति पदाधिकारियों की निष्ठा, समर्पण, कर्मठता और निरंतर सक्रिय योगदान की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और पार्टी की निरंतर प्रगति में प्रत्येक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी की भूमिका महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का परिश्रम, आपसी एकजुटता और संगठन के प्रति अटूट समर्पण ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। भाजपा में संगठन सर्वोपरि है और कार्यकर्ता पार्टी का गौरव हैं। जनसेवा के संकल्प के साथ संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में सभी को निरंतर सक्रिय रहना चाहिए।

बतातें चले की मिल्कीपुर में हुए उपचुनाव में पार्टी नेतृत्व ने विधायक चन्द्रभानु पासवान पर भरोसा जताया था सपा का गढ़ कहे जाने वाले मिल्कीपुर में विधायक पासवान की ऐतिहासिक जीत हुई थी तबसे लगातार पार्टी में और जनता के बीच उनका क़द बढ़ रहा है विधानसभा में जनप्रिय होने के साथ साथ विकास की ओर भी अग्रसर है मिल्कीपुर।

हमारे संवाददाता ने कार्यक्रम में आए हुए लोगों से बात की तो कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने एक सुर में कहा कि हमारा सौभाग्य है जो हमें ऐसा विधायक मिला है जिनका पूरा परिवार मिल्कीपुर के सुख दुख में सदैव खड़ा रहता है है।

इस अवसर पर विधायक ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को दीपावली की मंगलमय शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति समर्पण बनाए रखने का आह्वान किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ताज़ा ख़बरें